लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2024: हर महिला को 1000 रुपए देगी केजरीवाल सरकार, बजट में आपको क्या मिला

By धीरज मिश्रा | Updated: March 4, 2024 12:39 IST

Delhi Budget 2024: दिल्ली की केजरीवाल सरकार हर महिला को एक हजार रुपये देगी। सोमवार को दिल्ली विधानसभा में इस बात की जानकारी वित्त मंत्री आतिशी ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश किया बजट में बड़ी घोषणा हर महिला को मिलेंगे 1000 रुपये बीते साल मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश किया था

Delhi Budget 2024: दिल्ली की केजरीवाल सरकार हर महिला को एक हजार रुपये देगी। सोमवार को दिल्ली विधानसभा में इस बात की जानकारी वित्त मंत्री आतिशी ने दी है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दी जाएगी 1000 रुपये की राशि। दरअसल, विधानसभा में दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश किया गया। बीते 10 साल में यह पहली बार था जब किसी महिला मंत्री के द्वारा केजरीवाल सरकार का बजट पेश किया गया।

बीते साल मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश किया था। इस साल वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया। इससे पहले 8 साल लगातार पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया केजरीवाल सरकार का बजट पेश करते रहे हैं। केजरीवाल सरकार का बजट पेश करने के दौरान आतिशी ने कहा कि 2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपए थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं।

2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है। आज मैं 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश कर रही हूं।

यहां उपस्थित हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है।

दिल्ली में 'राम राज्य' स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन पिछले 9 वर्षों में बहुत कुछ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश करूंगी। 

टॅग्स :Delhi Assemblyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनाबजटBudget
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप