लाइव न्यूज़ :

Delhi Blast: लोगों को अपनी ओर दौड़ते देखा और हर कोई चीख रहा था?, भयावह मंजर को किया बयां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 17:24 IST

Delhi Blast: मैंने लाल किले की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर दौड़ते देखा और हर कोई चीख रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमैं गुरुद्वारे की तरफ भागी और माहौल के शांत हो जाने तक वहां शरण ली।शरीर के कुछ अंग तो मेरे पैरों के नीचे भी आ गए।व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद आसपास शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। ये अंग निकटवर्ती जैन मंदिर तक बिखरे नजर आये और इसकी वजह से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली के सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले और ऐतिहासिक इलाके में हुए इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। चांदनी चौक में बैग बेचने वाली करमजोत ने विस्फोट के कुछ ही पल बाद फैली अफरा-तफरी को याद करते हुए कहा, ‘‘मैंने लाल किले की तरफ से बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर दौड़ते देखा और हर कोई चीख रहा था।

मैं गुरुद्वारे की तरफ भागी और माहौल के शांत हो जाने तक वहां शरण ली।’’ जैन मंदिर स्पोर्ट्स क्लब के एक कर्मचारी जेपी मिश्रा ने बताया कि आपातकालीन दलों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो मैंने हर जगह क्षत-विक्षत शव देखे। शरीर के कुछ अंग तो मेरे पैरों के नीचे भी आ गए।’’

जैन मंदिर के पास रहने वाली प्रत्यक्षदर्शी कर्मायता देवी (45) ने बताया कि उनका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। चारों तरफ पड़े शव देखकर मेरा 15 साल का बेटा डर गया।’’ लाल किले के पास रहने वाली 10-वर्षीय प्रिया ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसके घर की छत के कुछ हिस्से में सीमेंट भी उखड़ गया।

उसने मद्धिम आवाज में कहा, ‘‘आज हमारा स्कूल बंद है। हम पूरी रात सो नहीं पाए। मैंने इतना तेज धमाका पहले कभी नहीं सुना।’’ इस बीच दुकानदारों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि उन्हें अगले कुछ महीनों तक व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील