दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

By भाषा | Published: January 20, 2021 05:49 PM2021-01-20T17:49:44+5:302021-01-20T17:49:44+5:30

Delhi BJP protests to demand payment of dues of Rs 13000 crore to Municipal Corporations | दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों के 13000 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली भाजपा ने नगर निगमों की दिल्ली सरकार पर 'बकाया' 13000 करोड़ रुपये की धनराशि के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को फ्लाई ओवर और ओवर ब्रिज पर बैनर लगा शहर में प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने दावा किया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को इस बात को बताना कि केजरीवाल सरकार किस तरह राजनीतिक कारणों से पार्टी शासित नगर निगमों की 'बकाया' 13000 करोड़ की धनराशि का 'हरण' कर ले रही है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि वे विशाल बैनर और पोस्टर लगाकर राज्य सरकार से 'बकाया' भुगतान की मांग कर रही है।

आप नेतृत्व ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी शासित तीनों नगर निगमों में 'भ्रष्टाचार' और 'कुप्रबंधन' का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi BJP protests to demand payment of dues of Rs 13000 crore to Municipal Corporations

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे