लाइव न्यूज़ :

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज्वॉइन किए दिल्ली के 1800 वाट्सऐप ग्रुप, रखेंगे सीधी नजर

By भाषा | Updated: July 21, 2018 18:09 IST

दिल्ली भाजपा इकाई के 1800 व्हाट्सऐप ग्रुप में शाह सदस्य के रूप में शामिल

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाईः दिल्ली की भाजपा इकाई ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए हैं और हर एक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सदस्य बनाया गया है ताकि उन्हें ‘सीधे सूचना ’ मिल सके। दिल्ली की भाजपा इकाई 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंडल स्तर पर टीमों का नए सिरे से गठन कर रही है और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्हाट्सऐप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ला रही है। । 

दिल्ली भाजपा इकाई के मीडिया मामलों के प्रमुख एवं सोशल मीडिया इकाई के सह - प्रभारी नीलकांत बख्शी ने बताया , “हम पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक , 1800 से ज्यादा व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं और इसकी संख्या बढ़ ही रही है। इस कदम का लक्ष्य सीधे सूचना मुहैया कराना और फर्जी खबरों पर रोक लगाना है।” 

व्हाट्सऐप के हर ग्रुप में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी के संपर्क नंबर होंगे। पिछले महीने एक बैठक में शाह ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को फर्जी समाचार पोस्ट करने और गलत संदेश फैलाने से बचने की हिदायत की थी। उनका कहना था कि इससे पार्टी की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है। 

उन्होंने बताया कि पार्टी ने आने वाले महीनों में जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया को लेकर बैठकें करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए बैठकें की जाएंगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अमित शाहदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत