लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस कमेटी की पहली बैठक, एमपी बिधूड़ी ने अवैध घुसपैठ और नशे के व्यापार पर अंकुश पर दिया जोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2025 21:41 IST

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस ने हाल ही में भारत में अवैध रूप से 28 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह एक बड़ी सफलता है।

Open in App
ठळक मुद्देसदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पुलिस ने जनता को आश्वासन दिए।नशे का व्यापार करने वाले कम से कम चार गिरोह पुलिस की पकड़ में आए हैं।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी की अध्यक्षता में नवगठित दक्षिण—पूर्व जिला पुलिस कमेटी की बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी और विधायक श्री तरविंदर सिंह मारवाह और विधायक नेताजी राम सिंह के साथ दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम व डीडीए के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर पुलिस ने जनता को आश्वासन दिए। बिधूड़ी ने कहा कि दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस ने हाल ही में भारत में अवैध रूप से 28 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह एक बड़ी सफलता है।

इसके अलावा मार्च से अब तक नशे का व्यापार करने वाले कम से कम चार गिरोह पुलिस की पकड़ में आए हैं। इनमें नाइजीरियाई और नेपाली लोगों द्वारा ऑपरेट किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गिरोह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिले को घुसपैठ और नशे से मुक्त करने से ही कई बड़ी समस्याओं और अपराध पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए ऐसे अभियानों की लगातार जरूरत है।

बैठक में सदस्यों ने अन्य कई मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों से इलाके में कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इससे प्रदूषण बढ़ता है और सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। बिधूड़ी ने सदस्यों से कहा कि वे पुलिस के साथ तालमेल करते हुए स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करें। इससे समिति की सार्थकता सिद्ध होगी।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसBJPRamveer Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए