लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया, पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती की मांग

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को यहां फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया और पेट्रोल तथा डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की मांग की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करते हुए कहा कि जब तक केजरीवाल पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की घोषणा नहीं करते, पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘केजरीवाल सरकार को आम आदमी की फिक्र नहीं है और इस वजह से वह पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों पर कोई ध्यान नहीं दे रही।’’

गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा शासित राज्यों तथा आम आदमी पार्टी के शासन वाली दिल्ली के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार को अब बिना देरी के पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की घोषणा करनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की थी। राज्य सरकारें भी पेट्रोल-डीजल के आधार मूल्य पर तथा केंद्र द्वारा लागू उत्पाद शुल्क पर वैट या कर लगाती हैं।

दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए