लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: BJP ने जश्न मनाने के लिए दिया 'कमल बर्फी' और लड्डू केक का ऑर्डर

By भाषा | Updated: May 22, 2019 23:19 IST

अधिकतर एक्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि भाजपा दिल्ली में पांच से सात लोकसभा सीटें जीत सकती है और इसमें कांग्रेस को दूसरे स्थान पर रखा गया है। एक्जिट पोल में कांग्रेस के एक से दो सीटों पर जीत दर्ज करने की उम्मीद जतायी गई है। अधिकतर एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि दिल्ली में सत्ताधारी आप अधिकतर सीटों पर तीसरे स्थान पर रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अजय माकन ने कहा कि उन्हें जीत का विश्वास है।पार्टियों ने विशेष इंतजाम किये गए हैं जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य आगंतुकों के लिए मतगणना की प्रगति देखने के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन लगाना।

एक्जिट पोल में भाजपा की दिल्ली में जबर्दस्त जीत के पूर्वानुमानों से उत्साहित यहां की पार्टी इकाई ने बृहस्पतिवार को मतगणना से पहले बुधवार को मोतीचूर के लड्डू और कमल बर्फी के आर्डर दे दिए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल मार्ग स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय और पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय में जश्न के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले लड्डू के आर्डर दिये हैं। दिल्ली भाजपा सोशल मीडिया टीम के सह संयोजक नीलकंठ बख्शी ने कहा कि पार्टी ने इसके साथ ही सात किलोग्राम वजन के ‘मोतीचूर केक’ और ऐसे ही नौ अन्य केक के आर्डर बंगाली पेस्ट्री में दिए हैं जिनका प्रत्येक का वजन 4..5 किलोग्राम होगा। बख्शी ने कहा कि केक भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में काटा जाएगा।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कमल के आकार की 50 किलोग्राम ‘कमल बर्फी’ का आर्डर दिया है। इसकी कीमत प्रति किलोग्राम दो हजार रुपये है। कांग्रेस ने हालांकि सतर्क रुख बनाये रखा। उसके नेताओं ने कहा कि जश्न परिणाम घोषित होने के बाद मनाया जाएगा। कांग्रेस को चुनाव में ‘‘अच्छे प्रदर्शन’’ की उम्मीद है।

अधिकतर एक्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि भाजपा दिल्ली में पांच से सात लोकसभा सीटें जीत सकती है और इसमें कांग्रेस को दूसरे स्थान पर रखा गया है। एक्जिट पोल में कांग्रेस के एक से दो सीटों पर जीत दर्ज करने की उम्मीद जतायी गई है। अधिकतर एक्जिट पोल में पूर्वानुमान जताया गया है कि दिल्ली में सत्ताधारी आप अधिकतर सीटों पर तीसरे स्थान पर रहेगी।

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अजय माकन ने कहा कि उन्हें जीत का विश्वास है। माकन ने कहा, ‘‘कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। हमें समाज के सभी वर्गों, विशेष तौर पर अल्पसंख्यकों और सरकारी कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है। निश्चित तौर पर जश्न मिठाइयां बांटकर और पटाखें छोड़कर मनाया जाएगा।’’ दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनाएंगे और वह शानदार जश्न होगा।’’

पार्टियों ने विशेष इंतजाम किये गए हैं जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य आगंतुकों के लिए मतगणना की प्रगति देखने के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन लगाना। उम्मीदवार मतगणना केंद्रों पर जाएंगे और वहां अपने एजेंट और पार्टी नेताओं से रुझानों के बारे में अद्यतन जानकारी लेंगे। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर कुल 164 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता मतदान के लिए पात्र थे जिसमें से 60.21 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। 2014 में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए