लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा ने गरीबों को प्रताड़ित करने के लिए घर-घर राशन पहुंचाने की योजना बाधित की : आप

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली भाजपा ने गरीबों को प्रताड़ित करने के लिए शहर में घर-घर राशन पहुंचाने की योजना बाधित की।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने स्कूलों में बच्चों को सूखा राशन देने की योजना शुरू की लेकिन केवल एक एमसीडी स्कूल में राशन का वितरण किया।

आप के आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा ने कहा कि लगता है कि आप नेता सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक प्रतिदिन नगर निकायों पर आधारहीन आरोप लगाने के मामले में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि एमसीडी के स्कूलों में पढ़ रहे चार लाख विद्यार्थियों को सूखा राशन मिलेगा भी या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि भाजपा शासित एमसीडी ने अपने एक स्कूल में सूखे राशन का वितरण किया और इस योजना के लिए अभी निविदा निकाला जाना भी बाकी है।’’

भारद्वाज ने कहा, ‘‘दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता,उत्तरी दिल्ली नगर के महापौर एवं अन्य भाजपा नेताओं ने इस योजना की शुरुआत एक ही स्कूल में की थी। क्या उनको कोई शर्म नहीं है।’’

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने हालांकि कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों को राशन वितरित करने का कार्य शुरू हो गया है, इसके लिए मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बचे राशन का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके लिए निविदा निकालने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल के बाद योजना के लिए निविदा जारी की जाएगी।

कूपर ने कहा कि भारद्वाज को लोगों को भ्रमित करना बंद कर देना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में राशन वितरण का कार्य एक महीने बाद ही क्यों बंद हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए