लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 2024 के चुनाव से पहले विपक्षी एकता पर बड़ा दांव, आज सीएम नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2023 11:18 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात में तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीएम नीतीश कुमार आज मल्लिकार्जुन खड़गे से करेंगे मुलाकात 2024 के चुनाव से पहले ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है इस मुलाकात में तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

नई दिल्ली:  बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट के लिए बड़ा दावं खेल रहे हैं। नीतीश कुमार इसके तहत सोमवार, 22 मई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान बिहार सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। 

इससे पहले बीते रविवार, 21 मई को नीतीश कुमार ने आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी।

इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र के नियंत्रण को लेकर 'आप' सरकार और केंद्र सरकार के बीच चल रही तनातनी को लेकर चर्चा की गई। इस मुलाकात में सीएम नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। 

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को दिल्ली में "सेवाओं" पर सत्ता बहाल करने के लिए जारी किए गए अध्यादेश के लिए संसदीय अनुमोदन को रोकने के लिए गैर-भाजपा दलों के बीच एकता की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक हफ्ते बाद अध्यादेश जारी किया गया था कि दिल्ली सरकार अपने दायरे में आने वाले विभागों को सौंपे गए नौकरशाहों पर नियंत्रण रखती है।

इस पर नीतीश कुमार ने रविवार को सीएम केजरीवाल के सर्मथन का वादा किया और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को लोकतांत्रिक संस्थानों और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने से रोकने के लिए एकता का आह्वान किया। 

अब तक किन-किन नेताओं से नीतीश कुमार ने की मुलाकात 

मालूम हो कि नीतीश कुमार को कर्नाटक में कांग्रेस सरकरा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था। इस समारोह में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

इससे पहले अप्रैल महीने में नीतीश कुमार ने 21 अप्रैल को वरिष्ठ नेता हरीश रावत से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने 24 अप्रैल को ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी।

सीएम नीतीश  ने अप्रैल में खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

इसके अलावा, उन्होंने इस महीने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठकें कीं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील