लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls: चंदा अभियान शुरू?, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा-चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत, देखें वीडियो, ऑनलाइन लिंक जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2025 13:02 IST

Delhi Assembly Polls: ‘आप’ ने हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। चंदे के लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया।काम और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन करेंगे।

Delhi Assembly Polls: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को चंदा अभियान शुरू किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी पार्टी की काम और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन करेंगे। आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंदे के लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया और कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है, जिससे उसे काम और ईमानदारी की राजनीति करने में मदद मिली है। आतिशी से जब भाजपा के इस दावे के बारे में पूछा गया कि कैग ने दिल्ली सरकार की रद्द हो चुकी आबकारी नीति के कारण 2,026 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान लगाया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद आप के पास भ्रष्टाचार का कोई पैसा नहीं है। हम दिल्ली और देश के लोगों के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे, जैसा कि पिछले चुनावों में किया गया है।"

भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी ने कहा, "शायद उन्होंने अपने दोस्तों से और सरकारी ठेकों के माध्यम से पर्याप्त धन एकत्र कर लिया है और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए धन इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं है।" कालकाजी विधानसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहीं आतिशी का मुकाबला पूर्व सांसद व भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से है।

 

दिसंबर में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक ‘क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म’ शुरू कर प्रचार अभियान के लिए लोगों से वित्तीय मदद मांगी थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आतिशी मार्लेनाAam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए