लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः केजरीवाल पर कुमार विश्वास ने कसा तंज, कहा- हम पर किया था षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा व्यवहार

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2020 18:56 IST

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमसहूर कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा है। कुमार ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जिस अन्ना को पिता कहा, जिस योगेंद्र यादव को बड़ा भाई कहा, जिस दोस्त को छोटा भाई कहा, उन सब के साथ जैसा षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा व्यवहार किया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपना पर्चा भर रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर जामनगर पहुंचे। यहां उन्हें पर्चा दाखिल करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच राजनीति गरमा गई और मसहूर कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसा है। 

कुमार ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए पूछा, 'फैमिली? जिस अन्ना को पिता कहा, जिस योगेंद्र यादव को बड़ा भाई कहा, जिस दोस्त को छोटा भाई कहा, उन सब के साथ जैसा षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा व्यवहार किया था, इन बेचारों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करोगे क्या? कम से कम, “परिवार-संस्कार-सरोकार” जैसे शब्दों को तो बख्श दो अब।'

दरअसल, आप नेता सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केजरीवाल ने लिखा था, 'कोई बात नहीं। उनमें से कई पहली बार नामांकन दाखिल कर रहे हैं। उनसे गलती हो सकती है। हमने भी पहली बार गलतियां की थीं। हमें उनका साथ देना चाहिए। मैं उनके साथ इंतजार का आंनद उठा रहा हूं। वे सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं।' इससे पहले नामांकन में हो रही देरी को लेकर नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'अपना नामांकन दाखिल करने के लिए इंतजार कर रहा हूं। मेरा टोकन नंबर 45 है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यहां कई लोग हैं। मुझे बहुत खुशी है कि लोकतंत्र के इस पर्व में कई लोग शिरकत कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालकुमार विश्वास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं