लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls: ‘झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन’ में गरजे अमित शाह, बोले- '5 फरवरी, दिल्ली का आप-दा से मुक्ति का दिन है'

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2025 17:21 IST

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, मैं आज यहां आपको ये कहने के लिए आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। आप दिल्ली को कई सारी आपदाओं से मुक्त करा सकते हैं और मेरी बात गांठ बांध कर जाना- 5 फरवरी... दिल्ली का आप-दा से मुक्ति का दिन है।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को पार्टी द्वारा आयोजित ‘झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन’ में भाग लिया। इस दौरान अमित शाह ने कहा, मैं सबसे पहले दिल्ली प्रदेश, भाजपा को मनपूर्वक बहुत-बहुत साधुवाद और बधाई देना चाहता हूं। क्योंकि दिल्ली प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी ने झुग्गी बस्ती संवाद अभियान के माध्यम से एक अनूठा इतिहास बनाने का काम किया है। 

भाजपा के दिग्गज नेता ने कहा, भाजपा का घोषणा पत्र पत्थर का लकीर होता है। ये मोदी की गारंटी होती है, जिसको जमीन पर उतरना ही है। उन्होंने दिल्ली की सत्ता में दस साल से काबिज आम आदमी पार्टी (आप) पर जुवानी हमला करते हुए कहा, भाजपा का घोषणा पत्र आप-दा के घोषणा पत्र जैसा नहीं होता। आप-दा का घोषणा पत्र सिर्फ झूठ होता है और हम जो कहते हैं वो करते हैं और हम वही कहते हैं जो कर सकते हैं।

शाह ने अपने संबोधन में कहा, मैं आज यहां आपको ये कहने के लिए आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। आप दिल्ली को कई सारी आपदाओं से मुक्त करा सकते हैं और मेरी बात गांठ बांध कर जाना- 5 फरवरी... दिल्ली का आप-दा से मुक्ति का दिन है।

केजरीवाल की आप पार्टी पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा, जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, अन्ना हजारे जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता पर काबिज हुए और इन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि देश में भ्रष्टाचार की रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

उन्होंने कहा, मैं आज कह रहा हूं आप पार्टी वालों- दिल्ली के आप आप-दा बने हो, दिल्ली की जनता के लिए आप-दा बने हो... यही नहीं, केजरीवाल आप पार्टी के लिए भी आप-दा बन गए हैं।  क्योंकि जहां-जहां केजरीवाल जाते हैं, जहां-जहां सिसोदिया जाते हैं... दिल्ली वालों को शराब की बोतल दिखाई देती है।

उन्होंने आगे कहा, ये आप-दा 10 साल से दिल्ली के लिए डिजास्टर का काम कर रही है। पूरा देश कहां से कहां से पहुंच गया और दिल्ली और गर्त में चली गई। नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो टूटी सड़क और छठ मनाओ तो स्नान न कर पाए.. ऐसी यमुना, और सड़कों पर गंदगी का ढेर... दिल्ली को नर्क बनाने का काम ये आप-दा ने किया है।

भाजपा नेता ने कहा, इन्होंने (AAP) झुग्गी वासियों को झांसा देने का काम किया है, यमुना को झांसा देने का काम किया है, अन्ना जी को झांसा देने का काम किया है, इन्होंने पंजाब को भी झांसा देने का काम किया है। उन्होंने कहा, मोदी जी जो कहते हैं, वो करते हैं...। हमने वादा किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे... हमने प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनवाया। हमने कहा था कि धारा 370 हटाएंगे- हमने धारा-370 को समाप्त कर दिया। 

उन्होंने झुग्गीवासियों को आश्वासन देते हुए कहा, आज मैं ये कहकर जाता हूं कि ये मोदी की गारंटी है- एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। गौरतलब है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। 2020 के चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थीं।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अमित शाहBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?