लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls 2025: केजरीवाल ने चली नई सियासी चाल, कहा- दिल्ली के जाटों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया जाए, भाजपा ने टाइमिंग पर सवाल उठाए

By रुस्तम राणा | Updated: January 9, 2025 15:59 IST

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र पर पिछले एक दशक से जाटों को ‘‘गुमराह’’ करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने केंद्र पर पिछले एक दशक से जाटों को ‘‘गुमराह’’ करने का आरोप लगायादिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, केंद्र ने जाट समुदाय के साथ विश्वासघात कियाबीजेपी ने पूछा, केजरीवाल को अचानक जाटों की चिंता क्यों होने लगी है?

Delhi Assembly Polls 2025:  आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने की मांग की। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र पर पिछले एक दशक से जाटों को ‘‘गुमराह’’ करने और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

पीटीआई ने केजरीवाल के हवाले से कहा, "2015 में भाजपा ने जाट नेताओं को प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में यही वादा किया था। हालांकि, इन वादों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया गया है।"

आप प्रमुख ने सवाल उठाया कि राजस्थान के जाट छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में आरक्षण का लाभ क्यों मिलता है, जबकि दिल्ली के जाट छात्रों को इससे वंचित रखा जाता है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में जाट समुदाय के हजारों बच्चे डीयू में प्रवेश पाने में असमर्थ हैं, क्योंकि वे केंद्रीय ओबीसी सूची का हिस्सा नहीं हैं।" केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के जाटों को राज्य में ओबीसी श्रेणी में मान्यता दिए जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने उन्हें लाभ देने से इनकार कर दिया है।

केजरीवाल ने कहा, "यह विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं है। केंद्र को दिल्ली के जाट समुदाय को ओबीसी सूची में शामिल करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें नौकरियों और कॉलेज में दाखिले सहित केंद्र सरकार के संस्थानों में आरक्षण मिले।" केजरीवाल ने कहा, "एमसीडी, डीडीए और पीडब्ल्यूडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां ​​दिल्ली में बड़े पैमाने पर काम करती हैं और जाटों को ओबीसी सूची में शामिल करने से उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर खुलेंगे।"

भाजपा ने केजरीवाल पर किया पलटवार

भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अचानक जाटों की चिंता क्यों होने लगी है? पिछले 10 सालों में उन्होंने उनकी परवाह नहीं की... अब जब वह एक जाट के खिलाफ चुनाव हारने वाले हैं, तो उन्हें उनकी याद आ रही है।"

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह