लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections Results: आप प्रचंड बहुमत की ओर, भाजपा दूसरे नंबर पर, कांग्रेस साफ

By भाषा | Updated: February 11, 2020 12:24 IST

रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है। निर्वाचन आयोग के आकड़ों से यह जानकारी मिली है। प्रारंभिक रुझान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव द्विदलीय हैं और कांग्रेस कहीं दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही।

Open in App
ठळक मुद्देआप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर 4,300 मतों से आगे चल रहे हैं।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर 102 मतों से आगे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप)70 में से 58 सीटों पर वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है। निर्वाचन आयोग के आकड़ों से यह जानकारी मिली है। प्रारंभिक रुझान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव द्विदलीय हैं और कांग्रेस कहीं दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही। आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर 4,300 मतों से आगे चल रहे हैं वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर 102 मतों से आगे हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी सीट पर 1200 मतों से पीछे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में आप को बढ़त मिलने के साथ ही आप के रोज एवेन्यू स्थित मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया वहीं भाजपा के दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पार्टी के समर्थकों से निराश नहीं होने की अपील की है। तिवारी ने संवाददताओं से कहा,‘‘ 27 सीटें ऐसी हैं जहां मतों का अंतर 700 से 1000 के बीच है।’’ उन्होंने कहा,‘‘सभी बातें समाप्त हैं। हमें लोगों का आशीर्वाद पाने के लिए इंतजार करना होगा। मुझे भरोसा है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन साबित होगा। आज हम दिल्ली की सत्ता में लौट रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतें तो अचरज मत करिएगा।’’

केजरीवाल की अगुवाई में पिछले चुनाव में आप ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। केजरीवाल शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया से बात कर सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। आप प्रवक्ता संजय सिंह ने संवाददताओं से कहा, ‘‘हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि आगामी चुनाव हमारे किए काम के आधार पर लड़ा जाएगा। अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। आप इंतजार कीजिए और देखिए कि हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे।’’

पार्टी कार्यकर्ता फरीन खान ने पार्टी कार्यालय में कहा,‘‘हमें उम्मीद है कि हमें ऐसा स्पष्ट बहुमत मिलेगा जिससे यह संदेश जाएगा कि हिंदू मुस्लिम की राजनीति से अब काम नहीं चलेगा।’’ श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1994 मतों से आगे चल रहे हैं।

आप नेता आतिशी कालकाजी सीट से 190 मतों से पीछे चल रही हैं। तिमारपुर निर्वाचन क्षेत्र से आप के दिलीप पाण्डेय भाजपा उम्मीदवार सुरिन्दर पाल सिंह से 1599 मतों से आगे चल रहे हैं। आप के राघव चड्ढा राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सरदार आर.पी. सिंह से 4131 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस की अलका लाम्बा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से पीछे चल रही हैं। विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को हुए थे। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर स्थापित किए गए मतदान केंद्रों पर चल रही है।

शनिवार को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी थी। मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

क्राइम अलर्टदाहिने जांघ पर धारदार हथियार से हमला कर 22 वर्षीय युवक की हत्या, कई घाव और तीन चोटों की पुष्टि, आखिर किसने ली जान

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए

भारतबिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा

भारतIndiGo Crisis: 6 दिन में 2000 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की, एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें

भारतनागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव

भारतदिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर, कई इलाकों में एयर क्वालिटी बहुत खराब, देखिए लिस्ट