लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद प्रवेश वर्मा का भड़काऊ बयान, कहा-मेरी सरकार बनीं तो एक महीने में हटा दूंगा सरकारी जमीन पर बनी सभी मस्जिद

By स्वाति सिंह | Updated: January 28, 2020 11:35 IST

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन पर मस्जिद का मुद्दा उठाया। प्रवेश वर्मा के इस भड़काऊ बयान को दिल्ली चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

शाहीन बाग के प्रदर्शन के साथ-साथ बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन पर मस्जिद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में मेरी सरकार बन गई तब 11 फरवरी के बाद एक महीनें में मेरी लोक सभा में जितनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हैं उनमें से एक मस्जिद नहीं छोडूंगा। सारी मस्जिद हटा दूंगा।'

साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में कुछ सोचकर जल्दी से कोई ठोस फैसला लेना होगा। वह लोग अपकी घरों में घुस जाएंगे। वह आपकी बहन व बेटी के साथ रेप करके उन्हें मार सकते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए कुछ फैसला लेना ही होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। 

कौन हैं प्रवेश वर्मा 

राजनीतिक परिवार से आने वाले प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद हैं। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा भी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे थे और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गद्दी भी संभाली थी। प्रवेश वर्मा को दिल्ली में भाजपा के सबसे युवा नेताओं में शामिल किया जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपशब्द कहे थे।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?