लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल ने AAP की जीत पर लगाई मुहर पर BJP को है एग्जैक्ट पोल्स का इंतजार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2020 08:45 IST

20 सालों का वनवास खत्म करने खुद शाह ने लगाया जोर दिल्ली की सत्ता से 20 सालों का वनवास खत्म करने के लिए खुद अमित शाह और केंद्रीय नेतृत्व ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। 21 जनवरी को नामांकन के बाद से 6 फरवरी तक अमति शाह ने 42 नुक्कड़ सभाएं करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। शाह ने हर रोज 200 किलोमीटर की यात्रा की और हर रोज 2 से 4 सभाओं को संबोधित किया। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वानुमान AAP की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं लेकिन भाजपा को अभी भी उम्मीदें हैं।जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा वास्तविक नतीजों ( एग्जैक्ट पोल्स ) का इंतजार करेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद भले ही ज्यादातर पूर्वानुमान आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं लेकिन भाजपा को अभी भी बड़ी उम्मीदें हैं। दिल्ली में भाजपा के चुनाव की कमान संभाल रहे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी पूर्वानुमानों को नकारते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स गलत हो सकते हैं। 

जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा वास्तविक नतीजों ( एग्जैक्ट पोल्स ) का इंतजार करेगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा ही जीतेगी और एग्जिट पोल्स और अंतिम नतीजों में बड़ा अंतर होगा। केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के हवाले से कहा कि उस समय भी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे। 

मतदान के बाद शनिवार देर रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में देर रात तक मंथन हुआ। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे।पी। नड्डा ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल। संतोष, चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडे़कर समेत दिल्ली के सभी सातों सांसदों तथा पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण नेताओं के साथ चुनाव की समीक्षा की। बैठक और दिल्ली चुनाव के बारे में मीडिया से बात करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि हमने जमीनी सच्चाई देखी है और अच्छी प्रतिक्रि या मिली है। हम 11 फरवरी के नतीजों के बाद सरकार जरूर बनाएंगे। 

20 सालों का वनवास खत्म करने खुद शाह ने लगाया जोर दिल्ली की सत्ता से 20 सालों का वनवास खत्म करने के लिए खुद अमित शाह और केंद्रीय नेतृत्व ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। 21 जनवरी को नामांकन के बाद से 6 फरवरी तक अमति शाह ने 42 नुक्कड़ सभाएं करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। शाह ने हर रोज 200 किलोमीटर की यात्रा की और हर रोज 2 से 4 सभाओं को संबोधित किया। 

पार्टी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों और बड़े नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में लगाया। उन्हें संबंधित राज्यों से ताल्लुक रखने वाले मतदाताओं के बीच पार्टी के प्रचार के लिए भेजा गया। भाजपा ने इस बार बड़ी जनसभाओं को सीमित करते हुए सीधे संवाद के लिए नुक्कड़ सभाओं को ज्यादा तरजीह दी। दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में ऐसे लगभग 10,000 संवाद कार्यक्र म रखे गए। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीप्रकाश जावड़ेकरअरविन्द केजरीवालकांग्रेसलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी