लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को नतीजे, यहं पढ़ें EC के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2020 16:17 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है।दिल्ली में एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होना है

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तारीखों के ऐलान होने के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई। दिल्ली में एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होना है, जबकि 11 फरवरी को नतीजें आएंगे। यहां जानें मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें-

1.दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।2.दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होगा।3.दिल्ली विधानसभा चुनावों का नामांकन भरने का अंतिम दिन 21 जनवरी4.8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और 11 फरवरी को चुनाव का रिजल्ट आएगा।5.सी-विजिल ऐप के जरिए आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकेगा।6.दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1,46, 92,136 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।7.दिल्ली विधानसभा चुनाव में पोलिंग स्टेशन पर मोबाइल फोन के लिए लॉकर की सुविधा प्रदान की जाएगी।8.चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 90 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।9.वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं जिससे उनको वोट डालने में आसानी हैः सुनील अरोड़ा10.2,689 जगहों पर कुल 13,750 मतदाता केंद्र होंगे,स्थिति पर निगरानी रखने के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) अभी सत्ता पर काबिज है। आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में 67 सीटे जीती थीं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। यहां मुख्य तीन पार्टियां चुनावी मैदान हैं, जिसमें आप, बीजेपी और कांग्रस शामिल है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था, जबकि बीजेपी तीन सीटें ही हासिल कर सकी थी।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर