लाइव न्यूज़ :

delhi assembly elections 2025: चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका?, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने लिया संन्यास, शाहदरा से कौन लड़ेगा इलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 13:23 IST

delhi assembly elections 2025: राम निवास गोयल 2015 से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष हैं और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकाफी सम्मान मिला, जिसके लिए आभारी हैं। उम्र के कारण मैं चुनावी राजनीति से खुद को अलग करना चाहता हूं।गोयल के मार्गदर्शन ने पार्टी को वर्षों तक सही दिशा में आगे बढ़ाया।

delhi assembly elections 2025: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं शाहदरा से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक रामनिवास गोयल ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गोयल (76) के फैसले को एक भावुक क्षण बताया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। गोयल 2015 से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष हैं और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं।

केजरीवाल को 11 नवंबर को लिखे पत्र में गोयल ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक शाहदरा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और उन्हें काफी सम्मान मिला, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा, ‘‘बढ़ती उम्र के कारण मैं चुनावी राजनीति से खुद को अलग करना चाहता हूं।

मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर हर प्रकार से सेवा करता रहूंगा। आप मुझे जो भी जिम्मेदारी देंगे मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।’’ केजरीवाल ने कहा कि गोयल के मार्गदर्शन ने पार्टी को वर्षों तक सही दिशा में आगे बढ़ाया।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘...हाल में उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के कारण चुनावी राजनीति से अलग होने की इच्छा व्यक्त की थी। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (गोयल) आप परिवार के संरक्षक बने रहेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Ram Niwas Goelअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?