लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस और आप से आएं 8 प्रत्याशी पर दांव?, 'बेटिकट' अनिल बाजपेयी, देखें दलबदलू नेताओं की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 21:07 IST

Delhi Assembly Elections 2025: अरविंद केजरीवाल वर्ष 2013 से नयी दिल्ली सीट से विधायक हैं। इस बार उनका मुकाबला दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों से होगा।  

Open in App
ठळक मुद्देप्रवेश वर्मा 1990 के दशक में दो वर्ष के लिए मुख्यमंत्री रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा विधायक अनिल बाजपेयी की जगह उम्मीदवार बनाया गया है।

Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और नयी दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया है, जहां से मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ‘आप’ की उम्मीदवार हैं। केजरीवाल वर्ष 2013 से नयी दिल्ली सीट से विधायक हैं। इस बार उनका मुकाबला दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों से होगा।

Delhi Assembly Elections 2025: देखें लिस्ट

1. अरविंदर सिंह लवलीः कांग्रेस से भाजपा

2. तरविंदर सिंह मारवाहः कांग्रेस से भाजपा

3. कैलाश गहलोतः आप से भाजपा

4. राजकुमार आनंदः आप से भाजपा

5. करतार सिंहः आप से भाजपा

6. एनडी शर्माः आप से भाजपा

7. कुमारी रिंकूः कांग्रेस से भाजपा

प्रवेश वर्मा 1990 के दशक में दो वर्ष के लिए मुख्यमंत्री रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने आधिकारिक उम्मीदवार घोषित होने से पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी और कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस ने नयी दिल्ली सीट पर तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की पहली सूची में आठ ऐसे उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो हालिया महीनों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर आए हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली की गांधी नगर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक अनिल बाजपेयी की जगह उम्मीदवार बनाया गया है। बाजपेयी ने 2020 के चुनाव में इस सीट से लवली को हराया था।

जंगपुरा से तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह इसी सीट से अब बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वह 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से होगा। दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को बिजवासन से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस साल की शुरुआत में मंत्री पद से इस्तीफा देने और ‘आप’ छोड़कर भाजपा में आए राजकुमार आनंद को पटेल नगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। आप से भाजपा में आए छतरपुर के विधायक करतार सिंह को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ‘आप’ के एक और पूर्व विधायक एनडी शर्मा को बदरपुर से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

बदरपुर से भाजपा के रामवीर सिंह विधूड़ी विधायक थे, जो इस साल की शुरुआत में हुए हुए चुनाव में लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों दुष्यंत कुमार गौतम और आशीष सूद को क्रमशः करोल बाग और जनकपुरी सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उन्होंने 2015 के चुनावों में जीत हासिल की थी।

पूर्व कांग्रेस पार्षद कुमारी रिंकू सीमापुरी से भाजपा की उम्मीदवार हैं। भाजपा ने मौजूदा विधायक ओपी शर्मा (विश्वास नगर), विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी), अजय महावर (घोंडा) और जितेंद्र महाजन (रोहताश नगर) को भी बरकरार रखा है। पार्टी ने अब तक, 2020 के चुनावों में जीती गई दो अन्य सीटों लक्ष्मी नगर और करावल नगर के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने नांगलोई जाट सीट से दिल्ली के मंत्री रघुविंदर शौकीन के खिलाफ पूर्व विधायक मनोज शौकीन को टिकट दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने ‘मजबूत’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो बदलाव के लिए ‘उत्प्रेरक’ के रूप में काम करेंगे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने होने हैं।

टॅग्स :Delhi Assemblyकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालAtishi MarlenaArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए