लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल?, अरविंद केजरीवाल बोले- वह आजाद हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2024 13:51 IST

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Assembly Elections 2025: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैलाश गहलोत स्वतंत्र हैं, वह जहां चाहें जा सकते हैं।Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। Delhi Assembly Elections 2025: गहलोत 2015 से पश्चिमी दिल्ली में जाट बहुल नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुझे यकीन है कि आपने देखा होगा बीजेपी में शामिल होने का फैसला लेने से पहले पीएम मोदी और बीजेपी का काम, मैं आपका पार्टी में स्वागत करता हूं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैलाश गहलोत स्वतंत्र हैं, वह जहां चाहें जा सकते हैं।

 

गहलोत 2015 से पश्चिमी दिल्ली में जाट बहुल नजफगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके इस्तीफे का असर बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में हो सकता है, जहां समुदाय की अच्छी-खासी मौजूदगी है। गहलोत के इस्तीफे से कई लोग हैरान हैं, लेकिन यह पूरी तरह से अप्रत्याशित नहीं था क्योंकि वह आप के भीतर ‘‘अलग-थलग’’ महसूस कर रहे थे। पिछले साल उनसे राजस्व और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग ले लिए गए थे, जिन्हें आतिशी को सौंप दिया गया था।

दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हर्ष मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सहित अन्य की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

खट्टर ने गहलोत के शामिल होने को राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में एक ‘‘अहम मोड़’’ बताया। भाजपा को उम्मीद है कि गहलोत के पार्टी में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनावों में उसकी संभावनाएं बढ़ेंगी क्योंकि पार्टी का उद्देश्य आप से सत्ता हासिल करना है। सचदेवा ने कहा कि दो बार विधायक रहे और पेशे से वकील गहलोत अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं।

गहलोत ने रविवार को आप छोड़ दी और आरोप लगाया था कि ‘‘राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं’’ लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने त्यागपत्र में 50 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय, हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।’’

आप का प्रमुख चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कई मुद्दे उठाए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व आधिकारिक आवास ‘शीशमहल’ जैसे कुछ ‘अजीब’ और ‘शर्मनाक’ विवादों का जिक्र किया और कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या ‘‘हम अब भी ‘आम आदमी’ होने में विश्वास करते हैं?’’ आप ने दावा किया था कि गहलोत का फैसला केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही जांच से प्रभावित था।

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में पीछे छूट गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने त्यागपत्र में गहलोत (50) ने कहा, ‘‘लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।’’

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi PartyBJPKailash Gahlot
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील