लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: बीजेपी ने शुरू की तैयारी?, 12-सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति की घोषणा, 3 पूर्व केंद्रीय शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 05:40 IST

Delhi Assembly Elections 2025: हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और विजय गोयल के अलावा अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय तथा विधायक अजय महावर सहित पार्टी के अन्य अनुभवी नेता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसड़कें, नालियां, पेयजल और नागरिक बुनियादी ढांचे जैसी बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं।भाजपा के घोषणा-पत्र में बताया जाएगा कि अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो कैसे बदलाव लाया जाएगा।दिल्ली में 70 सीट के लिए फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी की अध्यक्षता में 12-सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति की घोषणा की। यह समिति अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लिए अपने चुनावी वादों और दृष्टिकोण को बताएगी। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति में तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और विजय गोयल के अलावा अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय तथा विधायक अजय महावर सहित पार्टी के अन्य अनुभवी नेता शामिल हैं।

बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन में दिल्ली एक "झुग्गी-झोपड़ी" में बदल गई है, जहां सड़कें, नालियां, पेयजल और नागरिक बुनियादी ढांचे जैसी बुनियादी सुविधाएं ध्वस्त हो गई हैं और भाजपा के घोषणा-पत्र में बताया जाएगा कि अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो कैसे बदलाव लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘घोषणा-पत्र दस्तावेज में यह भी बताया जाएगा कि भाजपा किस तरह से दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को पूरा करेगी, जिन्हें ‘आप’ ने नजरअंदाज किया और (जनता को) धोखा दिया।’’ बिधूड़ी ने कहा कि घोषणा-पत्र तैयार करने से पहले जनता से व्यापक प्रतिक्रिया ली जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति की पहली बैठक रविवार को होगी।

दिल्ली में 70 सीट के लिए फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों 2015 और 2020 में आप ने भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा, आम आदमी पार्टी की सरकार की चल रही मुफ्त योजनाओं में कोई बदलाव नहीं करेगी और इसके बजाय लोगों को पहले से मिल रही सुविधाओं और सेवाओं को बढ़ाने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेता पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं जारी रहेंगी और इनका लाभ दिल्ली के मध्यम वर्ग को भी मिलेगा।’’ अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप आरोप लगाती रही है कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो मुफ्त बिजली, पानी, बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा और महिलाओं के लिए बस यात्रा जैसी योजनाएं खत्म हो जाएंगी।

विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में आप की पदयात्रा के दौरान केजरीवाल ने पार्टी के लिए वोट मांगे और चेतावनी दी कि अगर चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं बने तो दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति खराब हो जाएगी, बिजली कटौती और उच्च बिजली बिल फिर से आ जाएंगे और भाजपा मुफ्त योजनाएं बंद कर देगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली सरकारAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?