लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results: बुराड़ी और संगम विहार सीट पर भी चली 'आप' की झाड़ू, नहीं काम आई नीतीश कुमार की रैली

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 14:54 IST

Delhi Election Results: बुराड़ी और संगम विहार सीट पर पहले भी 2015 में हुए चुनाव में 'आप' के उम्मीदवारों की जीत हुई थी। इस बार भी यही सिलसिला जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Results: बुराड़ी और संगम विहार सीट पर आप उम्मीदवार जीत की ओर दोनों सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार थे मैदान में, नीतीश कुमार ने की थी चुनावी रैली

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की चली झाड़ू का असर बुराड़ी और संगम विहार सीट पर भी नजर आया। रुझानों में इन दोनों सीट पर आप उम्मीदवारों ने बड़ी बढ़त कायम कर रखी है और दोनों ही सीटों पर पार्टी की जीत लगभग पक्की नजर आ रही है। इन दोनों ही सीटों पर जेडीयू ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके लिए रैली करने भी पहुंचे थे।

हालांकि, रुझानों ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार की रैली का खास प्रभाव नहीं पड़ा है। संगम विहार से जहां दिनेश मोहनिया जेडीयू के शिव चरण लाल गुप्ता के खिलाफ 35 हजार से ज्यादा वोट की बढ़त बना रखी है। वहीं, बुराड़ी में भी कमोबेश ऐसे ही रुझान हैं। बुराड़ी में 'आप' के संजीव झा मैदान में हैं और 40 हजार से ज्यादा की बढ़त कायम किये हुए हैं। उनके खिलाफ जेडीयू के शैलेंद्र कुमार मैदान में हैं।

Delhi Election: बुराड़ी और संगम विहार पर पहले भी हुई 'आप' की जीत

इससे पहले साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में भी दोनों सीट पर आप ने बड़ी जीत हासिल की थी। संजीव झा ने जहां 67950 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं, संगम विहार से दिनेश मोहनिया ने 43988 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। संजीव झा ने 2013 में भी बुराड़ी से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

बता दें कि बीजेपी दिल्ली में जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरी थी। बीजेपी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, जेडीयू ने दो और एलजेपी ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारे। इस गठबंधन के तहत एलजेपी ने आरक्षित सीट सीमापुरी से संतलाल चावड़िया को अपना उम्मीदवार बनाया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020विधान सभा चुनाव २०२०आम आदमी पार्टीबुराड़ीसंगम विहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए