लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Election: रामनिवास गोयल के बाद दिलीप पांडे को टिकट नहीं?, जनता को क्या मैसेज दे रहे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 15:52 IST

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष एवं शाहदरा से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक रामनिवास गोयल ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ती हुई उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी।दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। अब समय है कि आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का।

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी चुनाव में उन्हें तिमारपुर सीट से टिकट संभवत: नहीं मिलेगा। पांडे ने कहा कि अब उनके लिए कुछ और करने का समय आ गया है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से कोई भी चुनाव लड़े, केवल अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और लोग यह सुनिश्चित करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में शाहदरा से आप विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपनी बढ़ती हुई उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। आप के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने के बाद, अब समय है कि आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का।

तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे।’’ सिंगापुर में रहने वाले पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पांडे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए भारत वापस आये और बाद में अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी बनाने के बाद वे आप के प्रमुख नेताओं में से एक बन गये।

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्वांचली नेता पांडे ने 2019 में पार्टी के टिकट पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज तिवारी से हार गए थे। पांडे ने कहा कि राजनीति में होने का उनको एकमात्र संतोष यह है कि आप सरकार ने बड़ी संख्या में आम आदमी और गरीब लोगों का जीवन आसान बना दिया है।

कई बच्चों के लिए बेहतर जीवन की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गोयल (76) के फैसले को एक भावुक क्षण बताया। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं। गोयल 2015 से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष हैं और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं।

केजरीवाल को 11 नवंबर को लिखे पत्र में गोयल ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक शाहदरा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और उन्हें काफी सम्मान मिला, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा, ‘‘बढ़ती उम्र के कारण मैं चुनावी राजनीति से खुद को अलग करना चाहता हूं।

मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर हर प्रकार से सेवा करता रहूंगा। आप मुझे जो भी जिम्मेदारी देंगे मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।’’ केजरीवाल ने कहा कि गोयल के मार्गदर्शन ने पार्टी को वर्षों तक सही दिशा में आगे बढ़ाया।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘...हाल में उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के कारण चुनावी राजनीति से अलग होने की इच्छा व्यक्त की थी। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (गोयल) आप परिवार के संरक्षक बने रहेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई