लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर कानून और अधिकार के बारे में जानकारी, भारतीय मूल के छात्रों को सलाह, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 16:39 IST

लीगल बाबा की मदद भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों में‌ भी पहुँच रही है। कनाडा में कानून और सामाजिक विषयों पर कई कार्यक्रम भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानून के बारे में भारतीय मूल के लोगों‌ को जागरूक कर रहे हैं। कानून को ठीक से समझे तो वे अपनी राह आसान कर सकते हैं।

नई दिल्लीः अगर आप भारत में या विदेश में हो तथा आप आपके कानून अधिकार जानना चाहते हो, तो आपकी सहायता के लिए लीगल बाबा उपलब्ध हैं। पेशे से स्वयं वकील होनेवाले एडवोकेट आशीष डावर आज लोगों को कानून का ज्ञान देनेवाले लीगल बाबा बन गए हैं।

दिल्ली के रहनेवाले डावर ज्युनियर एडवोकेट का काम कई वर्षों तक अनेक फर्म्स के साथ चुके हैं। उन्हें उनके काम में जो सन्तोष चाहिए था, वो नहीं मिला और इसलिए पिछले दो वर्षों से उन्होंने लोगों को कानून के बारे में सलाह देना शुरू किया। उनका यूट्युब चैनल ASHISH DAWAR The Legal Baba नाम से ख्यात हुआ और आज उनके 7,29,000 से अधिक सबस्क्राईबर्स भी हैं।

इन्स्टाग्राम पर 1.9 M और फेसबुक पर (Legal Baba Ashish Dawar) 2.4 M फॉलोअर्स भी हैं। हर तरह की कानून से जुड़ी समस्याओं पर वे अपने विडियोज के द्वारा लोगों का मार्गदर्शन करते हैं तथा उन्हें व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन भी देते हैं।

इसके अलावा वे कई महाविद्यालय और न्यूज चैनल्स में चर्चाओं में सहभाग लेते हुए भी नजर आते हैं। अपने विवरण में वे वर्तमान में आनेवाली पॉलिसीज और नियम तथा नए अपडेटस पर भी प्रकाश डालते हैं| साथ ही वे उदाहरणों को ले कर स्पष्टीकरण करते हैं जिससे कानून की जटिल संकल्पनाएँ आम जनता के लिए आसान बन जाती है।

विदेशों‌ में परिषदों में सहभाग

सिर्फ 30 की उम्र में ही लीगल बाबा की मदद भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों में‌ भी पहुँच रही है। हाल ही में कनाडा में होनेवाले भारतीयों ने उन्हें कनाडा के कानून को ले कर अपने सवाल पूछे। यहाँ भी लीगल बाबा उनकी मदद के लिए आए और अब कनाडा में कानून और सामाजिक विषयों पर उनके सेमिनार्स भी हुए हैं।

कनाडा के विश्वविद्यालय और कानूनन एजेंसियों के साथ मिल कर लीगल बाबा भारतीयों से जुड़े गैरकानूनी मामलों की रोकथाम पर भी कार्य भी कर रहे हैं तथा वहाँ के कानून के बारे में भारतीय मूल के लोगों‌ को जागरूक कर रहे हैं। वे विदेश में होनेवाली परिषदों में भी सम्मिलित हुए हैं।

लीगल बाबा कहते हैं कि लोगों को उनके कानूनन अधिकार और लाभों के बारे में जागरूकता की कमी होती है जिससे वे दिक्कत में होते हैं। अगर उन्हे कानून की सही जानकारी हो और वे कानून को ठीक से समझे तो वे अपनी राह आसान कर सकते हैं।

टॅग्स :दिल्लीकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील