लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

By भाषा | Updated: February 13, 2020 06:28 IST

केजरीवाल को बुधवार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन जीत दर्ज करके केजरीवाल 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।सूत्रों ने इस आशय की जानकारी देते हुए यह संकेत दिया कि रामलीला मैदान में रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आप संभवत: दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं करेगी।

आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने इस आशय की जानकारी देते हुए यह संकेत दिया कि रामलीला मैदान में रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आप संभवत: दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं करेगी।

सूत्रों ने बताया कि आप प्रमुख द्वारा अगली सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया जाना औपचारिक प्रक्रिया है।

केजरीवाल को बुधवार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन जीत दर्ज करके केजरीवाल 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि शपथग्रहण समारोह जनता के लिए खुला है, लेकिन आम आदमी पार्टी दूसरे दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को बुलाने पर विचार नहीं कर रही है क्योंकि वह केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ ‘‘टकराव वाली’’ छवि नहीं बनाना चाहती। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप