लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, नीतीश कुमार को बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहिए था

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 16:56 IST

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। अरविंद ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को जो किया वह ठीक नहीं किया। उन्हें बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहिए था। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा, नीतीश को एनडीए के साथ नहीं जाना चाहिए था केजरीवाल ने कहा, नीतीश के जाने से बिहार में नुकसान होगा नीतीश के जाने से बिहार में गठबंधन को फायदा होगा

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। अरविंद ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को जो किया वह ठीक नहीं किया। उन्हें बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहिए था। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। अरविंद ने कहा कि नीतीश के बीजेपी में जाने से उलटा बीजेपी को ही नुकसान होगा।

इसके साथ ही साथ इंडिया गठबंधन को फायदा होगा। मालूम हो कि नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी के साथ जाकर नई सरकार बनाई है। इस सरकार में उन्होंने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली। नीतीश के साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। नीतीश इससे पहले बिहार में आरजेडी के साथ गठबंधन में थे। इस सरकार में भी वह सीएम थे, लेकिन डिप्टी सीएम आरजेडी के तेजस्वी यादव थे।

नीतीश एनडीए में आने से पहले इंडिया गठबंधन की नींव रखने वाले नेताओं में से एक हैं। क्योंकि वह नीतीश ही थे, जो देशभर में मोदी को रोकने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे थे। बिहार की राजधानी पटना में ही विपक्षी दलों की पहली बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विपक्षी सीएम भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद कई बैठकों के बाद गठबंधन का नाम पड़ा इंडिया।

लेकिन, गठबंधन बनाने वाले कप्तान ने टीम से अलग होने का फैसला किया तो अब गठबंधन के नेता को यह रास नहीं आया है। नीतीश के खिलाफ जमकर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, जेडीयू इस पर बचाव करते हुए कह रही है कि शीट शेयरिंग में देरी की गई, सम्मान नहीं मिला। पीएम की पोस्ट कांग्रेस ने हथिया ली। तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि नीतीश के एनडीए में आने से बीजेपी को बिहार में कितना नुकसान होता है और कितना फायदा। 

टॅग्स :बिहारदिल्लीअरविंद केजरीवालनीतीश कुमारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट