लाइव न्यूज़ :

महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ संसद के सामने युवती ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने कुछ देर हिरासत में रखकर छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 14:17 IST

विरोध कर रही युवती के हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की एक टीम पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला आयोग की टीम के पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद युवती को पुलिस हिरासत से तत्काल मुक्त कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना से ठीक एक दिन पहले 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था।हैदराबाद की घटना के बाद देश भर में हो रहा है विरोध प्रदर्शन।

देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में आज सुबह एक युवती ने संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस ने उस युवती को हिरासत में ले लिया। युवती की पहचान अनु दुबे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की एक टीम पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला आयोग की टीम के पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद युवती को पुलिस हिरासत से तत्काल मुक्त कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास से 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का अधजला शव मिलने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि उसी इलाके में एक और 35 वर्षीय महिला का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।  शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक मंदिर के पास महिला का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि महिला के साथ रेप किया गया था। 

मामले को शमशाबाद थाने में दर्ज कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके से 35 वर्षीय महिला का शव मिला है और मामला दर्ज किया गया है। महिला का शव 29 नवंबर को बरामद हुआ। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने पीटीआई भाषा  बताया कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। 

टोल प्लाजा के पास 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का मिला था शव 

इस घटना से ठीक एक दिन पहले 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हैदराबाद में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर हत्या मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ेगा।’’ 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार सरकारी अस्पताल में सहायक पशुचिकित्सक जब हैदराबाद में अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात को उसे कथित रूप से अगवा कर लिया और जिंदा जला दिया। साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद वह टोल प्लाजा के पास अपने स्कूटी को सही करवाने के लिए इंतजार कर रही थी। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उनको अगवा किया और रेप के बाद शव को जला दिया। 

 

टॅग्स :भारतीय संसदसंसदरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण