लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आग: इस दमकलकर्मी ने बचाई 11 लोगों की जान, बहादुरी की हो रही तारीफ

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 15:17 IST

Delhi Fireman: दिल्ली के मंडी अनाज इलाके में एक फैक्ट्री में लगी आग में 11 लोगों की जिंदगियां बचाने वाले दमकलकर्मी की हो रही तारीफ

Open in App
ठळक मुद्देएक दमकलकर्मी ने जलती हुई बिल्डिंग में घुसकर बचाई 11 लोगों की जिंदगियांदमकलकर्मी राजेश शुक्ला के पैरों में चोट आई, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके की एक फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गईं। दिल्ली दमकल विभाग कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनमें से धधकती हुई बिल्डिंग में सबसे पहले घुसने वाले दमकलकर्मी राजेश शुक्ला की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए इमारत में फंसे 11 लोगों की जान बचाई। 

राहत और बचाव कार्य के दौरान शुक्ला के पैर चोटिल हो गए और अब उनका एएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

दमकलकर्मी राजेश शुक्ला ने बचाईं 11 जिंदगियां

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्ला से अस्पताल में मुलाकात की। जैन ने शुक्ला के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'दमकलकर्मी राजेश शुक्ला असली हीरो हैं। वह पहले दमकलकर्मी हैं जो इमारत में घुसे और 11 जिंदगियां बचाईं। हड्डियों में चोट लगने के बावजूद उन्होंने अंत तक अपना काम किया। उनकी बहादुरी को सलाम।'

रविवार सुबह दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मारे गए ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर थे, जो इसी फैक्ट्री में काम करने के बाद वहीं सो रहे थे। इनमें से ज्यादातर की मजदूर दम घुटने से हुई।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील