लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सप्ताहांत मेले में अमेरिकन सेंटर के कार्यक्रमों और संसाधनों का प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 13:02 IST

इस कार्यक्रम का लक्ष्य नए और लंबे समय से आने वाले आगंतुकों के लिए यह प्रस्तुत करना है कि अमेरिकन सेंटर किस प्रकार ज्ञानवर्धन, समृद्धि, और नवप्रवर्तन को प्रोत्साहन देता है।

Open in App

नई दिल्ली: कनॉट प्लेस से कुछ ही दूरी पर स्थित अमेरिकन सेंटर शनिवार (25 मई) को एक ओपन हाउस में कई कार्यक्रमों और सेवाओं को प्रदर्शित करेगा। इसके लिए विजिटर्स आमंत्रित हैं। इस कार्यक्रम का लक्ष्य नए और लंबे समय से आने वाले आगंतुकों के लिए यह प्रस्तुत करना है कि अमेरिकन सेंटर किस प्रकार ज्ञानवर्धन, समृद्धि, और नवप्रवर्तन को प्रोत्साहन देता है।

अमेरिकी दूतावास की रीजनल पब्लिक इंगेजमेंट स्पेशलिस्ट सारा ज़िबेल ने कहा, ‘‘बहुत से लोग अमेरिकन सेंटर को मुख्य रूप से एक लाइब्रेरी के रूप में जानते हैं, लेकिन यह वास्तव में यह इससे कहीं अधिक व्यापक हो गया है।"

“अमेरिकन सेंटर के साथ लोगों का सालों पहले का  प्यार बना हुआ है। यहां अन्य चीजों के अलावा, नवप्रवर्तन और प्रौद्योगिकी पर अतिरिक्त ध्यान देने के साथ, यहां अब और अधिक रिसोर्सेज हैं तथा कार्यक्रम प्रदर्शित किए जाते हैं, जो कि स्थानीय समुदाय के एक बड़े वर्ग को लाभ पहुंचाते हैं। हम इन्हें प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हैं और मानते हैं कि यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।”

नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने पर अधिक जोर देने के साथ, अमेरिकन सेंटर, अपने प्रोग्रामिंग पार्टनर मेकर्सबॉक्स के साथ, शनिवार को "मेकर्सस्पेस" पर एक प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। यह सहयोगात्मक कार्य स्थान है, जो रचनात्मकता टीम आधारित समस्या समाधान और गहन सोच को प्रोत्साहित करने के लिए उच्च तकनीक और गैर तकनीकी उपकरणों और वस्तुओं दोनों का उपयोग करते हैं।

सेंटर इस सप्ताह के "इंटरनेट ऑफ थिंग्स हैकाथॉन" द्वारा हाइलाइट किए गए सीखने के अवसर प्रदान करने का भी लक्ष्य बना रहा है, जो आम समस्याओं के समाधान के लिए स्मार्ट होम की अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के साथ प्रयोग करने के लिए 20 युवा प्रोग्रामरों को चुनौती देगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण