लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे ने 1,500 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रुकने का प्रबंधन किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक समय में 1,500 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये हवाई अड्डे पर रुकने की व्यवस्था की है, जिसमें 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले लोग भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ये यात्री आगमन के बाद तब तक यहां रुकेंगे जब तक उनकी आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती।

उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच कराने वाले प्रत्येक यात्री से लगभग 1,700 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इस राशि में आरटी-पीसीआर जांच शुल्क और जांच परिणाम आने तक हवाई अड्डे पर उनके ठहरने के दौरान भोजन व पानी का शुल्क शामिल है।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण होने वाले संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश भर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मध्यरात्रि से कठोर कोविड-19 दिशानिर्देशों को लागू करने की तैयारी की है।

दिशानिर्देशों के अनुसार 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी जबकि दूसरे देशों से आने वाले पांच प्रतिशत यात्रियों को भी जांच से गुजरना होगा। यात्रियों को हवाई अड्डे से निकलने या दूसरी उड़ान लेने से पहले जांच परिणाम का इंतजार करना होगा।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर नए दिशानिर्देशों को लागू करने और यात्रियों के बीच आवश्यक भौतिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि हवाईअड्डे के अंदर एक बार में 1,400-1,500 यात्रियों को रोका जा सकता है, जिनमें 'जोखिम वाले' देशों से आने वाले यात्री भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परिसर में कम से कम छह घंटे बिताने होंगे। इस दौरान उन्हें आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू