लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: लगातर दूसरे दिन 300 से नीचे दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 10:30 IST

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 262 दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 262 दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' से 'खराब' श्रेणी में आई है। ऐसे में सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 262 दर्ज किया गया है। 

बता दें कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को भी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 258 दर्ज किय गया था, जिसके बाद इसमें पिछले 24 घंटों में छह अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, एनसीआर के शहरों की बात की जाए तो फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 299 तो गाजियाबाद, ग्रेटर नॉएडा, गुरुग्राम और नॉएडा का एयर इंडेक्स क्रमशः 259, 237, 181 और 238 दर्ज किया गया। 

इसके अलावा दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 109 और पीएम 10 का स्तर 172 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। वहीं, सफर इंडिया के पूर्वानुमान अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर अभी अगले दो दिनों तक ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मगर इसमें 19 जनवरी से हवा की रफ्तार बढ़ने से सुधार होता जाएगा। मालूम हो, इस बार दिल्ली के लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के लोगों को ठंड, कोहरे और हवा की कम रफ्तार होने के कारण प्रदूषण से भरी जहरील हवा में सांस लेनी पड़ रही है। 

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीकोहरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह