लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: सांसों पर आपातकाल, अलर्ट मोड में आए केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 6, 2023 11:00 IST

Delhi Air quality: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री हरकत में आ गए हैं। उन्होंने प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देdelhi goverment: प्रदूषण पर दिल्ली सचिवालय में दोपहर 12 बजे सीएम केजरीवाल करेंगे बैठकDelhi Pollution: दिल्ली में लगातार बिगड़ रही है हवा Delhi Air quality: ऑड-ईवन फॉर्मूले पर होगी चर्चा!

Delhi Air quality: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। सांस लेने में लगातार लोगों को दिकक्त हो रही है और घरों के अंदर भी प्रदूषित हवा ने अपना डेरा जमा लिया है।

दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री हरकत में आ गए हैं। उन्होंने प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर करीब 12 बजे होगी और इसमें दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

 

बैठक में अधिकारी ताजा हालात की जानकारी देंगे

दिल्ली सचिवालय में दोपहर 12 बजे सीएम केजरीवाल को पर्यावरण विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली की मौजूदा प्रदूषण स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी अब तक सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार ऑड-ईवन फॉर्मूले को एक बार फिर से दिल्ली में लागू करे। मालूम हो कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दिल्ली गंभीर वायु प्रदूषण के संकट से जूझ रही है।

सोमवार को भी दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में रही। सफर इंडिया के अनुसार, दिल्ली की एक्यूआई 488 दर्ज किया गया। रविवार को यह 410 था। सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में 400 से ज्यादा का एक्यूआई दर्ज किया गया है। आरके पुरम में 466, आईटीओ में 402, मोती बाग में 488 रहा है। कुछ जगहों पर एक्यूआई 600 को भी पार कर गया है।

क्या बोले पर्यावरण मंत्री

जी न्यूज की खबर के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अभी भी प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पर एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में ग्रेप-4 पर लिए गए स्टेप्स और अन्य लेने वाले स्टेप्स पर चर्चा की जाएगी।

टॅग्स :Air Quality Commissionअरविंद केजरीवालEnvironment DepartmentEnvironment MinistryArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए