लाइव न्यूज़ :

प्रति वर्ग मील पर लगे सीसीटीवी कैमरों के मामले में न्यूयॉर्क, लंदन से आगे दिल्ली: केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:52 IST

Open in App

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया की एक खबर का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रति वर्ग मील पर सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी ने न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। ‘फोर्ब्स इंडिया’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए लिखा, ‘‘ यह कहते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील पर लगे सर्वाधिक कैमरों के साथ शंघाई, एनवाई (न्यूयॉर्क) और लंदन जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में 1826 कैमरे और लंदन में 1138 कैमरे प्रति वर्ग मील पर लगे हैं। तेजी से काम कर इतने कम समय में इस मुकाम को हासिल करने के लिए हमारे अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई।’’ ‘फोर्ब्स इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रति वर्ग मील पर 1,826.6 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। इस सूची में चेन्नई तीसरे स्थान पर है, जहां प्रति वर्ग मील पर 606.6 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं, मुंबई 18वें स्थान पर है, जहां 157.4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।’’ दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दो चरणों में शहरभर में करीब 2.8 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, दिसम्बर 2019 तक शहर में 1,05,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लग चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील