Delhi AAP-BJP: विधानसभा के बाद निगम में केजरीवाल को झटका देने की तैयारी?, अप्रैल में महापौर चुनाव, आप और भाजपा के पास 115-115 पार्षद, जानें गणित
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2025 17:20 IST2025-02-15T17:19:19+5:302025-02-15T17:20:54+5:30
Delhi AAP-BJP: आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिससे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी महापौर चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना बढ़ गई है।

file photo
Delhi AAP-BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगेगा। अप्रैल 2025 में महापौर चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल को ताजा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर चुनाव में भगवा पार्टी की जीत की संभावना बढ़ गई है। शनिवार को नई दिल्ली में आप के तीन पूर्व पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया को संबोधित किया।
Prominent Personalities are joining BJP.@Virend_Sachdevahttps://t.co/JoOUObyAXx
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 15, 2025
Delhi AAP-BJP: दिल्ली नगर निगम आंकड़े-
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में कुल पार्षद ः 250
आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद 121 थे। तीन पार्षद ने विधानसभा चुनाव जीता और संख्या घटकर 118 हो गए। 3 आज भाजपा में शामिल हुए। इस तरह से आप के पास 115 हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद 120 हैं। 8 पार्षद ने विधानसभा चुनाव जीता और संख्या घटकर 112 हो गए। 3 आज आप से भाजपा में शामिल हुए। इस तरह से आप के पास 115 हैं।
मेयर बनने के लिएः 138 पार्षद।
लोकसभा में भाजपा के 7 सांसद।
राज्यसभा में आप के 3 सांसद, लेकिन स्वाति मालीवाल अलग हैं।
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष 14 विधायक को मनोनीत करते हैं। अध्यक्ष भाजपा के होंगे।
इस तरह से देखा जाए तो भाजपा के पास जो आंकड़े हैं- 115 पार्षद + 7 सांसद + स्वाती मालीवाल वोट +14 मनोनीत संसद = संख्या 137।
पार्षदों का स्वागत करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में सही समय पर केंद्र, विधानसभा और नगर निगम स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार होगी, जो इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने की राजधानी के रूप में विकसित करेगी। इन तीन पार्षदों में अनीता बसोया (एंड्रयूज गंज), निखिल चपराना (हरि नगर) और धर्मवीर (आर के पुरम) शामिल हैं।
सचदेवा ने कहा कि ये पार्षद दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनावों में हाल में मिली शानदार जीत के बाद, भाजपा महापौर का पद हासिल करके दिल्ली में ‘‘ट्रिपल इंजन सरकार’’ की उम्मीद कर रही है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीट में से 48 पर जीत हासिल करके आप को सत्ता से बाहर कर दिया। महापौर का चुनाव अप्रैल में होना है।
नवंबर 2024 में हुए पिछले महापौर चुनाव में आप ने तीन मतों से जीत हासिल की थी। पार्षदों के अलावा, दिल्ली के सात लोकसभा सदस्य (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सदस्य (सभी आप के) और 14 मनोनीत विधायक दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर के लिए होने वाले चुनाव में मतदाता हैं।
तीन पार्षदों के शामिल होने के साथ ही भाजपा के पार्षदों की संख्या अब आप के पार्षदों से अधिक हो गई है। भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा अपने 10 विधायकों को एमसीडी में मनोनीत करने जा रही है, जबकि आप के चार विधायक निगम के लिए मनोनीत होंगे।
पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और आप के तीन पार्षद जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2022 के एमसीडी चुनाव में आप ने 134 वार्ड में जीत हासिल की थी, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीयों ने तीन वार्ड में जीत दर्ज की थी।