लाइव न्यूज़ :

Delhi: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा सुकेश

By धीरज मिश्रा | Updated: February 29, 2024 14:59 IST

Delhi: ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखकर नया ऐलान कर दिया है। सुकेश ने कहा है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देठगी के आरोप में जेल में बंद है सुकेश चंद्रशेखर सुकेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगासुकेश ने कहा केजरीवाल के अफसर परिवार को धमकी दे रहे हैं

Delhi: ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखकर नया ऐलान कर दिया है। सुकेश ने कहा है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। सुकेश ने 200 करोड़ रुपए की वसूली के मामले में आरोपी सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए तीन पेज का पत्र लिखा है।

यहां बताते चले कि सुकेश ने चिट्ठी में कहा है कि वह किसी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेगा। बल्कि, वह विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ेगा। मालूम हो कि साल 2020 में दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हुए थे। आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया था। आप को 62 सीट मिली थी। वहीं, भाजपा को 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। दिल्ली में दूसरी बार पांच साल के केजरीवाल की सरकार बनी थी। 

सुकेश ने चिट्ठी में क्या लिखा

जेल में बंद सुकेश ने लिखी अपनी चिट्ठी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चिट्ठी में सुकेश ने कहा है कि उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। सुकेश ने कहा कि बीते तीन दिनों से लगातार उनके परिवार को फोन कर धमकाया जा रहा है, फोन पर धमकी देने वाले का नंबर एक ही है। सुकेश ने कहा कि जेल के अंदर केजरीवाल और उनके मंत्रियों के करीबी अफसर लगातर दबाव बना रहे हैं धमका रहे हैं। 

सीबीआई के सामने एक्सपोज करूंगा

सुकेश ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए लालच दिया गया है। उन्हें तमिलनाडु लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए लालच दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल के अफसरों की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं जल्द ही सीबीआई के सामने केजरीवाल को एक्सपोज करूंगा। सुकेश ने इससे पहले मई 2023 में एलजी को पत्र लिखकर मांग की थी कि केजरीवाल के सरकारी आवास को सजाने के लिए जो खर्च किया गया, उसकी जांच की जाए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालतिहाड़ जेलदिल्लीDelhi Assemblyदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी