लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : व्यक्ति के पास से 20 अवैध आग्नेयास्त्र बरामद, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के जफरपुर कलां इलाके से 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 20 अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला मुफीद पुलिस को चकमा देने के लिए गुब्बारे बेचने वाले के वेश में था। वह दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करता था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति शुक्रवार को दिल्ली में आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करने आएगा और उसे यहां घुम्मनहेड़ा मोड़ के पास पकड़ा जा सकता है। एक आदमी को अपनी पीठ पर बैग लिए और हाथ में कुछ गुब्बारे लिए उस जगह के पास देखा गया। पहली नजर में वह गुब्बारे बेचने वाला लग रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसकी जामातलाशी करनी चाही तो वह भागने लगा। इसी दौरान उसने बैग से पिस्तौल निकाल पुलिस के सामने लहराने लगा।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि उसे पकड़ लिया गया और उसके बैग की जांच करने पर नौ पैकेट गुब्बारे के साथ 19 नयी पिस्तौल बरामद की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था। डीसीपी ने कहा कि पुलिस को चकमा देने के लिए वह गुब्बारे बेचने वाले के वेश में रहता था। उसके पास से कुल 20 अत्याधुनिक अवैध पिस्तौल, चार राउंड और गुब्बारे के नौ पैकेट बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील