लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : अगस्त में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का 14 साल का रिकॉर्ड टूटा

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:27 IST

Open in App

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पिछले 14 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर यह सबसे अधिक बारिश है। यह 1961 से अभी तक शहर में किसी एक दिन में होने वाली नौवीं सबसे ज्यादा बारिश है। आईएमडी ने बताया कि अब तक दिल्ली में अगस्त महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 184 मिमी का है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज किया गया था। दिल्ली में सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट (24 घंटे की अवधि) तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 2007 से अभी तक अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। राजधानी में शनिवार अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम, 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeart Attacks in Gyms: जिम में पड़ रहा है दिल का दौरा, खुद को फिट रखने के लिए क्या करें क्या न करें

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारतदिल्ली में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले एक दशक में अक्टूबर में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा

भारतदिल्ली: चार बड़े अस्पतालों में साढ़े छह साल में हर माह करीब 70 बच्चों की मौत हुई, आरटीआई के तहत सामने आई जानकारी

भारतदिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"