लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड न्यूज़: देहरादून में इमारत गिरी, 3 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 15, 2020 09:05 IST

Building Collapse Accident Uttarakhand: उत्तराखंड में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की जान चली गई है। मकान के मलबे में और भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारी बचाव कार्य में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ ने फिलहाल ये जानकारी नहीं दी है कि मकान ढहने के वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे।मकान के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

देहरादून: उत्तराखंड के जिला देहरादून में एक इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इमारत के मलबे से 3 शव निकाले गए है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है। हादसा देहरादून के चुक्कुवाला इलाके में मंगलवार देर रात (14 जुलाई) को एक मकान ढहने से हुआ। बताया जा रहा है कि मकान के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ ने बताया 3 लोगों को जिंदा बचाया गया है और 3 लोगों के शवों को निकाला गया है। 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है राहत कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग देना शुरू किया। एसडीआरएफ के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिन तीन लोगों को मकान के मलबे में से निकाला गया है, उसमें से एक महिला है। तीनों लोगों की हालत गंभीर है। हालांकि अभी तक लोगों की पहचान नहीं बताई गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों ने फिलहाल ये जानकारी नहीं दी है कि मकान ढहने के वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे।

टॅग्स :उत्तराखण्डईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं