लाइव न्यूज़ :

Dehra Assembly Bypoll 2024: विधायक के लिए नहीं, मुख्यमंत्री के लिए वोट दें, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने की अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2024 16:56 IST

Dehra Assembly Bypoll 2024: होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के 22 मार्च को सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। तीनों सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।68 सदस्यीय विधानसभा में 38 सदस्य हैं और भाजपा के 27 सदस्य हैं।

Dehra Assembly Bypoll 2024: हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के जरिए राजनीति में पदार्पण कर रहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने लोगों से मुख्यमंत्री के लिए वोट देने को कह रही हैं, विधायक के लिए नहीं। देहरा के साथ हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। ये सीट तीन निर्दलीय विधायकों - होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के 22 मार्च को सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थीं।

इन विधायकों ने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। तीनों सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 2,59,340 मतदाता हैं। उपचुनाव से सदन के समीकरणों में बहुत अंतर नहीं पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस के पास 68 सदस्यीय विधानसभा में 38 सदस्य हैं और भाजपा के 27 सदस्य हैं।

देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा दाव पर है जहां उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर का मुकाबला होशियार सिंह से है जो राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ वोट डालने वाले नौ विधायकों में से एक हैं। कमलेश ने प्रचार के दौरान लोगों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के लिए वोट डालिए, विधायक के लिए नहीं। अब देहरा भी मुख्यमंत्री का क्षेत्र बन जाएगा।’’ 

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेससुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप