लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'सरकार की प्राथमिकता है सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करना'

By भाषा | Updated: August 3, 2019 20:57 IST

हम केवल स्वदेशीकरण के जरिए सेना की सभी जरुरतों को पूरा करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उपकरणों का आयात तभी किया जाएगा, जब उनके महत्वपूर्ण होने और देश में उन्हें नहीं बनाए जाने की स्थिति होगी। अन्यथा, सरकार चाहती है कि सभी हथियार देश में ही बने।

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करना और सिर्फ स्वदेशीकरण के जरिए इनकी सभी जरुरतों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह दोहराना चाहुंगा कि सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है।

हम केवल स्वदेशीकरण के जरिए सेना की सभी जरुरतों को पूरा करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि उपकरणों का आयात तभी किया जाएगा, जब उनके महत्वपूर्ण होने और देश में उन्हें नहीं बनाए जाने की स्थिति होगी। अन्यथा, सरकार चाहती है कि सभी हथियार देश में ही बने।

उन्होंने रक्षा क्षेत्र की पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के स्वर्ण जयंती समारोह में यह कहा। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के जरिए देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

सिंह ने देश की रक्षा उत्पादन क्षमताओं में बीडीएल की भूमिका की सराहना की और पीएसयू को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण