लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-सैनिकों के पराक्रम का राजनीतिकरण नहीं कर रही भाजपा

By भाषा | Updated: April 26, 2019 03:03 IST

सीतारमण ने बालाकोट हवाई हमले पर विपक्ष के सबूत मांगने के सवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह दुखद है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान को विपक्ष की भाषा पसंद आएगी। 

Open in App

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा पर सुरक्षा बलों के पराक्रम का राजनीतिकरण कर वोट मांगने के विपक्षी दलों के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ अनिवार्य ‘इच्छा शक्ति’ की बात कर रही है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘ कौन सुरक्षा बलों की बहादुरी का राजनीतिकरण कर रहा है? हमने ऐसा नहीं किया है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग गठबंधन सरकार के पास आतंकवाद से निपटने की इच्छा शक्ति नहीं थी जबकि मुंबई हमले के बाद कार्रवाई करना अनिवार्य था।

सीतारमण ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ‘निर्णायक’ कदम उठाते हुए आतंकवाद से लड़ने की राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाई। यह इच्छाशक्ति उरी और पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमले के रूप में दिखी। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस इच्छाशक्ति के बारे में बात करने से हिचकती है इसलिए वह सोचती है कि हम सैनिकों की बहादुरी का राजनीतिककरण कर रहे हैं।’’

मंत्री ने सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफ्सपा) पर पुनर्विचार करने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य में इसके बिना काम करना सेना के लिए मुश्किल हो जाएगा।

सीतारमण ने बालाकोट हवाई हमले पर विपक्ष के सबूत मांगने के सवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह दुखद है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान को विपक्ष की भाषा पसंद आएगी। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?