लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने धारचूला क्षेत्र में तीन पुलों का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:25 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 28 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारत—चीन सीमा के रास्ते में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में तीन पुलों का उद्घाटन किया ।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता एमएनवी प्रसाद ने बताया कि रक्षा मंत्री ने दिल्ली से तीन बेली पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन किया ।

उन्होंने बताया कि इन पुलों में से एक तवाघाट के पास तवाघाट—घटियाबगड़ मार्ग पर, दूसरा किरकुटिया में जौलजीबी—मुनस्यारी मार्ग पर और तीसरा लास्पा में मुनस्यारी—बग्दियार मार्ग पर स्थित है ।

अभियंता ने कहा कि ये पुल हिमालयी क्षेत्र के इस हिस्से में स्थित सीमावर्ती सुरक्षा चौकियों को भारतीय मुख्य भूभाग से जोड़ते हैं । इन पुलों की लंबाई 140—180 मीटर के बीच है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित पुलों को बनाने में बीआरओ को विषम परिस्थितियों में काम करना पडा ।

बीआरओ अधिकारी ने कहा कि तीन पुलों के निर्माण से पर्यटकों और सुरक्षा बलों दोनों को आवागमन में बहुत सुविधा हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो