लाइव न्यूज़ :

आम लोगों के लिए खुले डिफेंस एक्सपो के दरवाजे, रक्षा सेनाओं के शौर्य की गाथा कहने वाले आयुध उपकरणों और युद्ध की झांकी पेश की गई

By भाषा | Updated: February 8, 2020 15:18 IST

उम्मीद जतायी जा रही है कि इस एक्सपो के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उत्पादन में दुनिया का महत्वपूर्ण स्थल बन जाएगा।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रहे डिफेंस एक्सपो के दरवाजे शनिवार को आम जनता के लिए खोल दिए गए। रक्षा क्षेत्र में देश के शौर्य के प्रतीक बने इस आयोजन में शामिल होने के लिए खासी भीड़ उमड़ पड़ी। गोमती रिवर फ्रंट पर लोगों के लिए रक्षा सेनाओं के शौर्य की गाथा कहने वाले आयुध उपकरणों और युद्ध की झांकी पेश की गई।

उत्साहित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जवानों का हौसला बढ़ाया। लोगों ने इन दृश्यों को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए गए टैंक, हेलीकॉप्टर तथा अन्य आयुध साजोसामान के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी लग गई। स्कूल और कॉलेजों के छात्रों के बीच भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

राजधानी के एक निजी स्कूल के छात्र गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक हम 26 जनवरी को परेड के दौरान टेलीविजन पर देश की सैन्य ताकत का एहसास करते थे लेकिन आज इसे प्रत्यक्ष रूप से देखना एक अभूतपूर्व अनुभव है।

अपने परिवार के साथ एक्सपो देखने पहुंचे कारोबारी अमित कुमार ने कहा कि वह भीड़भाड़ के बावजूद अपने बच्चों को इसलिए एक्सपो दिखाने लाए हैं ताकि वे देश की आन बान शान को करीब से महसूस कर सकें। यह एक ऐतिहासिक अनुभव है जो सारी जिंदगी याद रहेगा। डिफेंस एक्सपो जाने के लिए आम लोगों के वास्ते मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है।

शनिवार और रविवार को दर्शकों को आने-जाने के लिए एसी बसों की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल तक 13 मार्गों पर आठ और नौ फरवरी को ही निःशुल्क बसें उपलब्ध होंगी। बसें सुबह आठ से शाम छह बजे मेले की समाप्ति तक मिलेंगी।

राजधानी के वृंदावन योजना क्षेत्र में आयोजित एक्सपो को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण एक्सपो स्थल तक पहुंचने वाले तमाम मार्गों पर काफी जाम लग गया जिससे लोगों को खासी दिक्कतें भी हुई। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस' थीम पर होने वाला यह एक्सपो हर लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा ऐसा आयोजन है।

उम्मीद जतायी जा रही है कि इस एक्सपो के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उत्पादन में दुनिया का महत्वपूर्ण स्थल बन जाएगा। लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रहा यह एक्सपो प्रदर्शनी लगाने वालों की संख्या, आयोजन क्षेत्र और राजस्व प्राप्ति के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी है। एक्सपो में 150 से अधिक विदेशी समेत 1000 से ज्यादा आयुध निर्माता कम्पनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

टॅग्स :लखनऊराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील