लाइव न्यूज़ :

Defence Expo 2020: यूएई, ब्रिटेन, मालदीव, किर्गिस्तान और ओमान के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 17:12 IST

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेम्स हिप्पे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की हुई वार्ता के दौरान सिंह ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंध को रेखांकित किया। विज्ञप्ति के मुताबिक वार्ता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर केंद्रित रही।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा सहयोग दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख आधार स्तंभ है।दोनों मंत्रियों ने संयुक्त समुद्री सुरक्षा अभ्यास के जरिये रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, मालदीव, किर्गिस्तान और ओमान के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की और रक्षा सहयोग, खासतौर पर रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेम्स हिप्पे के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की हुई वार्ता के दौरान सिंह ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंध को रेखांकित किया। विज्ञप्ति के मुताबिक वार्ता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर केंद्रित रही।

मंत्रालय ने बताया कि सिंह से बातचीत के दौरान मालदीव की रक्षा मंत्री उज़ा मारिया अहमद दीदी ने कोरोना वायरस प्रभावित चीन के वुहान शहर से उनके देश के सात नागरिकों को निकालने के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। विज्ञप्ति के मुताबिक दीदी ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ाने की संभावनाओं को रेखांकित किया, खासतौर पर समुद्री क्षेत्र में।

इसपर सिंह ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान किर्गिस्तान के रक्षामंत्री कर्नल इर्लिस तेरदीक्बायेव और सिंह ने दोनों देशों के विशेष बलों के संयुक्त अभ्यास पर सहमति जताई। विज्ञप्ति में कहा गया कि सिंह और ओमान के रक्षामंत्री बद्र साऊद हारिब अल बुसैदी की बातचीत के केंद्र में दोनों देशों की रक्षा साझेदारी बढ़ाना रहा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा सहयोग दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख आधार स्तंभ है। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त समुद्री सुरक्षा अभ्यास के जरिये रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

टॅग्स :डिफेन्स एक्सपो २०२०राजनाथ सिंहउत्तर प्रदेशलखनऊनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज