लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय ने वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की याचिका खारिज की, नए नौसेना अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: May 18, 2019 15:07 IST

सरकार ने सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया था। वह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो 30 मई को सेवानिवृत हो जायेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना के वरिष्ठतम कमांडर वर्मा अपने जूनियर वाइस एडरमिरल सिंह की शीर्ष पद पर नियुक्ति का विरोध कर रहे थे।अपनी नयी याचिका में वर्मा ने कहा है कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय में कानूनी शिकायत दी थी

रक्षा मंत्रालय ने वाइस एडमिरल बिमल वर्मा द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में बिमल ने अगले नौसेना अध्यक्ष के तौर पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि मेरे सीनियर होने के बावजूद करमबीर सिंह को नौसेना अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 10 अप्रैल को वर्मा ने रक्षा मंत्रालय में वैधानिक शिकायत दर्ज कराई थी।

सुनवाई के दौरान मंत्रालय ने कहा 'केंद्र सरकार ने 10 अप्रैल को दाखिल की गई वर्मा की वैधानिक शिकायत पर विचार किया, जिसे उन्होंने खुद को नौसेना अध्यक्ष न बनाए जाने को लेकर दाखिल की थी। उनकी इस याचिका को योग्यता रहित पाते हुए खारिज किया जाता है। परीक्षण करने पर केंद्र सरकार पैमानों को कुछ पैमानें हैं जिसमें नौसेना अधिकारी के तौर पर अयोग्य पाया गया।'

नौसेना के वरिष्ठतम कमांडर वर्मा अपने जूनियर वाइस एडरमिरल सिंह की शीर्ष पद पर नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। अपनी नयी याचिका में वर्मा ने कहा है कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय में कानूनी शिकायत दी थी और वाइस एडरमिरल सिंह की अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति को चुनौती दी थी एवं उससे अपनी शिकायत पर दस दिनों के अंदर जवाब मांगा था। 

उन्होंने कहा था कि वह न्यायाधिकरण से फिर से संपर्क कर रहे हैं क्योंकि मंत्रालय का उनकी शिकायत पर अबतक जवाब नहीं आया है। वाइस एडमिरल वर्मा नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। 

बता दें कि सरकार ने सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया था। वह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो 30 मई को सेवानिवृत हो जायेंगे। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण