लाइव न्यूज़ :

राजौरी मुठभेड़ में 5 जवानों की मौत के बाद आज जम्मू दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 09:59 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक मुठभेड़ में पांच भारतीय सैनिकों की मौत होने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को जम्मू का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को जम्मू का दौरा करेंगे।सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी सिंह के साथ जम्मू का दौरा करेंगे।उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं।

राजौरी/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक मुठभेड़ में पांच भारतीय सैनिकों की मौत होने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को जम्मू का दौरा करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी सिंह के साथ जम्मू का दौरा करेंगे। 

एएनआई ने रक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी राजौरी के कांडी में चल रहे अभियानों की परिचालन स्थिति की समीक्षा करने के लिए पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं, जहां उग्रवादियों के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया गया था। 

एएनआई ने बताया कि उन्हें ग्राउंड कमांडरों द्वारा ऑपरेशन के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कल राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान विस्फोट में शहीद हुए पांच सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच राजौरी में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों का पता लगाए जाने के बाद शनिवार तड़के फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना के उत्तरी कमान के एक बयान के अनुसार, पिछले महीने जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकवादियों के एक समूह को खत्म करने के लिए सैन्य कर्मी लगातार खुफिया-आधारित अभियान चला रहे हैं। 

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "राजौरी सेक्टर के कांडी वन में जारी अभियान के दौरान शुक्रवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर आतंकवादियों का पता चला और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।" 

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक मेजर घायल हो गया, जहां आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान जारी था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?