लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे राजनाथ सिंह, इस विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बनेंगे

By भाषा | Updated: September 19, 2019 05:42 IST

बृहस्पतिवार को उड़ान भरने से पहले भारतीय वायु सेना के अधिकारी मंत्री को ब्यौरा देंगे।’’ भारतीय वायु सेना ने तेजस विमान के पहले बैच को बेड़े में शामिल कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री दो सीटों वाले तेजस में बृहस्पतिवार को उड़ान भरेंगे। वह बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में बृहस्पतिवार को बेंगलुरु में एलएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह इस विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री होंगे। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंत्री ‘‘स्वदेश निर्मित तेजस’’ के विकास में शामिल रहे अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह ‘‘उड़ान भर रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘इससे इन विमानों को उड़ा रहे भारतीय वायु सेना के पायलटों का मनोबल भी बढ़ेगा। बृहस्पतिवार को उड़ान भरने से पहले भारतीय वायु सेना के अधिकारी मंत्री को ब्यौरा देंगे।’’ भारतीय वायु सेना ने तेजस विमान के पहले बैच को बेड़े में शामिल कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘मंत्री दो सीटों वाले तेजस में बृहस्पतिवार को उड़ान भरेंगे। वह बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे।’’

टॅग्स :राजनाथ सिंहतेजस लड़ाकू विमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए