लाइव न्यूज़ :

कैलाश मानसरोवर जाने के लिए अब 6 दिन कम समय लगेगा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया लिंक रोड का उद्घाटन

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 15:02 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिएकैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड का उद्घाटन किया, जिससे अब यात्रा करने के लिए पहले के मुकाबले 6 दिन कम लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने धारचूला (उत्तराखंड) से लिपुलेख (चीन बॉर्डर) तक रोड लिंक का उद्घाटन किया।राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिथौरागढ़ से गुंजी तक वाहनों के काफिले को रवाना किया।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैलाश मानसरोवर के लिए लिंक रोड का उद्घाटन किया। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने धारचूला (उत्तराखंड) से लिपुलेख (चीन बॉर्डर) तक रोड लिंक का उद्घाटन किया। राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिथौरागढ़ से गुंजी तक वाहनों के काफिले को रवाना किया।

सीमा सड़क संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा, "आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के धारचूला से लिपुलेख के लिए सड़क संपर्क का उद्घाटन किया, जो मानसरोवर यात्रा मार्ग है। यह तवाघाट से लिपुलेख तक का 90 किलोमीटर का ट्रैक था, अब इसे सड़क से कवर किया जा सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "मानसरोवर यात्रा के लिए लिंक रोड का शुभारंभ करते हुए खुशी हो रही है। सीमा सड़क संगठन (BRO) में धारचुला से लिपुलेख (चीन बॉर्डर) रोड कनेक्‍टीविटी को शामिल कर लिया गया है।"

इस लिंक रोड के उद्घाटन के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले 6 दिन कम लगेंगे। लिंक रोड की अहमियत सामरिक लिहाज से काफी अहम हैं। इस सड़क का निर्माण भारत और नेपाल के बीच काली नदी के तट के किनारे किनारे किया गया है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहकैलाश मानसरोवरउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप