लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दा हल होकर रहेगा, यदि बातचीत के माध्यम से नहीं, तो हम जानते हैं कि कैसे: सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 19:19 IST

कठुआ में उज्ह नदी के ऊपर बने पुल की लागत 50 करोड़ रुपये आई है। यह बीआरओ द्वारा अब तक बनाया गया सबसे लंबा पुल है। कठुआ में सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर की समस्या का हल हो कर रहेगा, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि बातचीत के माध्यम से नहीं, तो हम जानते हैं कि कैसे।’’

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री के रूप में कई बार अपील करते हुए ‘‘तथाकथित नेताओं’’ से बातचीत के जरिये इस मुद्दे को हल करने के लिए पूछा था।सिंह पिछली सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर का तीव्र विकास और समृद्धि चाहते हैं।’’ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा हल हो जाएगा और धरती पर कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती है। सिंह ने कहा कि कश्मीर उनके दिल में है और सरकार चाहती है कि यह न केवल भारत का स्वर्ग बल्कि दुनिया का पर्यटक स्वर्ग बन जाए।

इससे पूर्व रक्षा मंत्री ने जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में एक स्मारक पर 1999 करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश ‘ऑपरेशन विजय’ की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कठुआ के उज्ह और सांबा जिले के बसंतपुर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाये गये दो पुलों का भी उद्घाटन किया।

कठुआ में उज्ह नदी के ऊपर बने पुल की लागत 50 करोड़ रुपये आई है। यह बीआरओ द्वारा अब तक बनाया गया सबसे लंबा पुल है। कठुआ में सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर की समस्या का हल हो कर रहेगा, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि बातचीत के माध्यम से नहीं, तो हम जानते हैं कि कैसे।’’

सिंह ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री के रूप में कई बार अपील करते हुए ‘‘तथाकथित नेताओं’’ से बातचीत के जरिये इस मुद्दे को हल करने के लिए पूछा था। सिंह पिछली सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर का तीव्र विकास और समृद्धि चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकारगिल विजय दिवसराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार