लाइव न्यूज़ :

Defence Council: 97 तेजस और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर जल्द मिलेंगे, 1.40 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2023 16:34 IST

Defence Council: भारत ने सशस्त्र बलों की समग्र लड़ाकू क्षमता को बढ़ावा देने के लिए 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों और लगभग 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की अतिरिक्त खेप की खरीद के लिए बृहस्पतिवार को प्रारंभिक मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्दे1.40 लाख करोड़ रुपये के मेगा सौदे को मंजूरी दे दी है।एक विमानवाहक पोत भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Defence Council: भारत रक्षा क्षेत्र पर लगातार फोकस कर रहा है। पाकिस्तान और चीन सीमा को देखते हुए सरकार लगातार निवेश कर रही है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय वायु सेना के लिए 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है।

परिषद ने भारतीय सेना के लिए 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। सीएनबीसी आवाज की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने 1.40 लाख करोड़ रुपये के सौदे को मंजूरी दे दी है, जिसमें एक विमानवाहक पोत भी शामिल है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) तेजस और प्रचंड विमानों का घरेलू आपूर्तिकर्ता है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने अपने सुखोई-30 लड़ाकू बेड़े को उन्नत करने के लिए भारतीय वायु सेना के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

मेगा खरीद परियोजनाओं और सुखोई-30 उन्नयन कार्यक्रम से सरकारी खजाने पर 1.3 लाख करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि रक्षा मंत्रालय जल्द ही डीएसी द्वारा मंजूर परियोजनाओं का विवरण प्रदान करेगा। रक्षा मंत्रालय ने लगभग ₹65,000 करोड़ की लागत से भारतीय वायु सेना के लिए 97 एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू जेट के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 156 एलसीएच प्रचंड हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है, साथ ही 84 एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों की अपग्रेड योजना को भी मंजूरी दे दी गई है। ये प्रस्ताव 1.6 लाख करोड़ रुपये के हैं और स्वदेशी परियोजनाएं हैं।

टॅग्स :डिफेंस बजट इंडियातेजस लड़ाकू विमानहेलीकॉप्टरभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सनेवीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?